भाई दूज का महत्व


 भाईदूज के दिन भाई, बहिन के घर का ही खाना खाए। ऐसा करने से भाई की आयुवृद्धि होती है। पहला कौर बहिन के हाथ से खाएं। स्कंदपुराण के अनुसार इस दिन जो बहिन के हाथ से भोजन करता है, वह धन एवं उत्तम सम्पदा को प्राप्त होता है। अगर बहिन न हो तो मुँहबोली बहिन या मौसी/मामा की पुत्री को बहिन मान ले। अगर वह भी न हो तो किसी गाय अथवा नदी को ही बहिन बना ले और उसके पास भोजन करे। कहने का आश्रय यह है की यमद्वितीया को कभी भी अपने घर भोजन न करे।*


 *आज के दिन बहिन अपने भाई की 3 बार आरती जरूर उतारे।*


 *आज के दिन बहिन भाई को तथा भाई बहिन को कोई न कोई उपहार जरूर दे स्कंदपुराण के अनुसार विशेषतः वस्त्र तथा आभूषण। आज के दिन भाई बहिन का यमुना जी में नहाना भी बहुत शुभ है। कार्तिक शुक्ल द्वितीया को यमुना जी में स्नान करने वाला पुरुष यमलोक का दर्शन नहीं करता।


   *नारदपुराण के अनुसार


 *ऊर्ज्जशुक्लद्वितीयायां यमो यमुनया पुरा ।।*

*भोजितः स्वगृहे तेन द्वितीयैषा यमाह्वया ।।*

*पुष्टिप्रवर्द्धनं चात्र भगिन्या भोजनं गृहे ।।*

*वस्त्रालंकारपूर्वं तु तस्मै देयमतः परम् ।।*

*यस्यां तिथौ यमुनया यमराजदेवः संभोजितो निजकरात्स्वसृसौहृदेन ।।*

*तस्यां स्वसुः करतलादिह यो भुनक्ति प्राप्नोति रत्नधनधान्यमनुत्तमं सः ।।

 कार्तिक शुक्ल द्वितीया को पूर्वकाल में यमुनाजी ने यमराज को अपने घर भोजन कराया था, इसलिए यह ‘यमद्वितीया’ कहलाती है। इसमें बहिन के घर भोजन करना पुष्टिवर्धक बताया गया है। अतः बहिन को उस दिन वस्त्र और आभूषण देने चाहिए। उस तिथि को जो बहिन के हाथ से इस लोक में भोजन करता है, वह सर्वोत्तम रत्न, धन और धान्य पाता है ।

 दीपावली पर्व के पांचवे दिन यानी कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन बहन के घर भोजन करने से भाई की उम्र बढ़ती है। इस पर्व का महत्व इस प्रकार है

 ग्रंथों के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार करके भोजन कराया था। इसीलिए इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। तब यमराज ने प्रसन्न होकर उसे यह वर दिया था कि जो व्यक्ति इस दिन यमुना में स्नान करके यम का पूजन करेगा, मृत्यु के पश्चात उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा। सूर्य की पुत्री यमुना समस्त कष्टों का निवारण करने वाली देवी स्वरूपा है।

उनके भाई मृत्यु के देवता यमराज हैं। यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करने और वहीं यमुना और यमराज की पूजा करने का बड़ा माहात्म्य माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक कर उसकी लंबी उम्र के लिए हाथ जोड़कर यमराज से प्रार्थना करती है। स्कंद पुराण में लिखा है कि इस दिन यमराज को प्रसन्न करने से पूजन करने वालों को मनोवांछित फल मिलता है। धन-धान्य, यश एवं दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

भाई की उम्र बढ़ानी है तो करें यमराज से प्रार्थना

सबसे पहले बहन-भाई दोनों मिलकर यम, चित्रगुप्त और यम के दूतों की पूजा करें तथा सबको अर्घ्य दें। बहन भाई की आयु-वृद्धि के लिए यम की प्रतिमा का पूजन करें। प्रार्थना करें कि मार्कण्डेय, हनुमान, बलि, परशुराम, व्यास, विभीषण, कृपाचार्य तथा अश्वत्थामा इन आठ चिरंजीवियों की तरह मेरे भाई को भी चिरंजीवी कर दें।*


 *इसके बाद बहन भाई को भोजन कराती हैं। भोजन के बाद भाई की तिलक लगाती हैं। इसके बाद भाई यथाशक्ति बहन को भेंट देता है। जिसमें  आभूषण, वस्त्र आदि प्रमुखता से दिए जाते हैं। लोगों में ऐसा विश्वास भी प्रचलित है कि इस दिन बहन अपने हाथ से भाई को भोजन कराए तो उसकी उम्र बढ़ती है और उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं।*  


Popular posts
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा ने आगामी आयोजन के लिए भोपाल में की बैठक
रक्षासूत्र बाँधने एवं बँधवाने के शुभ मुहूर्त
मंत्री बिसाहूलाल सिंह का बयान- अगस्त महीने से बनेगी हितग्राहियों की खाद्यान्न पर्ची मध्यप्रदेश में कोरोना संकटकाल से जूझ रहे गरीब मजदूरों के लिए शिवराज सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत प्रदेश के करीब 36 लाख 86 हजार गरीब मजदूरों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उचित मूल्य पर राशन उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसको लेकर अब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि अगस्त माह से खाद्यान्न पात्रता पर्ची बनाई जाएगी। जिसके बाद इसका फायदा उन हितग्राहियों को होगा जो निशुल्क राशन प्राप्त करने की पात्रता तो रखते हैं किंतु खाद्यान्न पर्ची ना होने की वजह से वह इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के लिये प्रदेश के 36 लाख 86 हजार मजदूरों के लिये अगस्त माह से खाद्यान्न पर्ची बनाई जाएगी। ये हितग्राही नि:शुल्क राशन प्राप्त करने की पात्रता रखते है, परन्तु खाद्यान्न पर्ची न होने के कारण वे इस सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे थे। खाद्यमंत्री सिंह मंत्रालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। खाद्यमंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में राशन प्राप्त करने वाले सभी हितग्राहियों का सत्यापन अभियान चलाया गया है। सत्यापन में अपात्र पाये गये लोगों के नाम काटने और पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्ची जारी कर खाद्यान्न वितरित किया जायेगा। मंत्री सिंह ने कहा है कि वर्तमान समय में सम्मिलित हितग्राहियों में से 1 करोड़ 37 लाख हितग्राहियों के डेटा में आधार नंबर सीडिंग कर दिये गये। विगत दिनों में लगभग 25 लाख हितग्राहियों के डाटा बेस में आधार सीडिंग का कार्य किया गया है। शेष हितग्राहियों का डाटा बेस माह जुलाई एवं अगस्त में आधार सीडिंग का कार्य पूरा किया जायेगा। हितग्राहियों को 31 अगस्त के पश्चात आधार नंबर उपलब्ध कराने पर राशन दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर अभियान अंतर्गत माईग्रेट लेबर यदि किसी दूसरे राज्य में जाता है तो लेबर द्वारा कलेक्टर को जानकारी देना होगी तथा जिलों में उनका पंजीयन होगा। पंजीयन के उपरांत अगर कोई श्रमिक राज्य से बाहर किसी भी प्रदेश में कार्य करने जाता हैं तो उन्हें उसी राज्य में राशन उपलब्ध कराया जायेगा। प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में कुल 25 हजार 119 उचित मूल्य की दुकानें संचालित हैं, जिसमें से शहरी क्षेत्र में 4 हजार 188 और ग्रामीण क्षेत्र में 20 हजार 937 संचालित हैं। शहरी क्षेत्र में संचालित दुकानें प्राथमिक उपभोक्ता भंडारों एवं ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य रूप से जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की संस्थाओं द्वारा 15 हजार 500 दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा वन उपज संस्था 731 महिला स्व-सहायता समूह एवं कुछ जिलों में प्राथमिकता उपभोक्ता भण्डारों द्वारा भी दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव खाद्य शिवशेखर शुक्ला, नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक अभिजीत अग्रवाल और श्रीमन शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Image
तुलसी- शालीग्राम जी का पूजन करे ऐसे
Image